Mata Vaishno devi: माता वैष्णो देवी दरबार जाने वालों के लिए Good News

IndiaMata Vaishno devi: माता वैष्णो देवी दरबार जाने वालों के लिए Good News

माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, सर्दियों की छुट्टियों एवं नव वर्ष के उपलक्ष्य में रेल विभाग माता वैष्णो देवी दरबार जाने वालों के लिए नई दिल्ली से विशेष रेलगाड़ियां चलाने जा रहा है।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 22, 23, 29 और 30 दिसम्बर को नई दिल्ली स्टेशन से स्पैशल रेलगाडिय़ां रात्रि 11.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 11.25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर पहुंचेंगी। वहां से वापसी के लिए 24, 25, 31 दिसम्बर और 1 जनवरी को स्पैशल रेलगाडिय़ां सायं 6.30 बजे चलकर अगले दिन प्रात: 6.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगी। इन सभी रेलगाडिय़ों का दोनों दिशाओं में ठहराव सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशनों पर होगा।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles