अब आपके फोन पर आएगी किसी भी घटना की महत्वपूर्ण सूचना

Crimeअब आपके फोन पर आएगी किसी भी घटना की महत्वपूर्ण सूचना

जालंधर: सोशल मीडिया से संबंध रखने के लिए डी.जी.पी. पंजाब अब व्हाट्सएप चैनल पर आ गए हैं जोकि उनका आधिकारिक चैनल होगा। गौरव यादव द्वारा पंजाब पुलिस से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को अपने व्हाट्सएप चैनल पर शेयर किया जाएगा ताकि यह लोगों तक पहुंच सके।

डी.जी.पी. के व्हाट्सएप चैनल पर अब तक 1000 से  अधिक लोग जुड़ गए हैं और डी.जी.पी. द्वारा पंजाब पुलिस की सभी उपलब्धियों तथा पुलिस से संबंधित सभी घटनाओं को इसमें उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्य रूप से व्हाट्सएप चैनल में डी.जी.पी. पंजाब की सभी गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध होगी।

डी.जी.पी. जब भी किसी जिले के दौरे  पर होंगे या फिर किसी भी घटना को लेकर वह अपने विचार रखेंगे तो वह सभी सूचनाएं व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध होंगी। डी.जी.पी. ने सभी पुलिस कमिश्नरों तथा एस.एस.पीज. को भी अपने-अपने क्षेत्राधिकारों में पुलिस सुधारों की दिशा में कदम आगे बढ़ाने और जनता के साथ निकट संबंध बनाने के निर्देश दिए।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles